Wednesday , September 10 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देश से भ्रष्टाचार, अशिक्षा और पर्यावरण संकट दूर करना जरूरी : त्रिवेंद्र

देश से भ्रष्टाचार, अशिक्षा और पर्यावरण संकट दूर करना जरूरी : त्रिवेंद्र

  • पूर्व सीएम ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद डोईवाला में किया ध्वजारोहण

देहरादून : आज रविवार को 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीदों का स्मरण किया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। आज नगर पालिका परिषद डोईवाला द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।  जहां उन्होंने ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर उन्होंने नगर पालिका परिषद परिसर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण भी किया। इसी परिसर में स्थित शहीद दुर्गामल्ल की प्रतिमा पर उन्होंने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में त्रिवेंद्र ने कहा कि आजादी के आंदोलन में लंबे संघर्ष, यातनाओं, जेल, फांसी की बदौलत ही हम स्वतंत्र हुए। हम ऐसे सभी क्रांतिकारियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। स्वतंत्रता संग्राम में फांसी का फंदा चूमने वाले उत्तराखंड से अमर बलिदानी शहीद दुर्गामल्ल और शहीद केसरीचंद को हम नमन करते हैं। इनका बलिदान हमारे लिये गौरव का विषय है।
रावत ने कहा कि आज देश के लिए बलिदान ही नही बल्कि देश के लिये जीने की आवश्यकता है। देश से भ्रष्टाचार, अशिक्षा, पर्यावरण संकट दूर करने की आवश्यकता है। हम सभी नये भारत के निर्माण का संकल्प लें। इस अवसर पर त्रिवेंद्र ने 119 ‘पर्यावरण मित्रों’ को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन एंकर रजनीश सैनी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन सुमित्रा मनवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री स्तर करण बोरा, ईओ एमएल शाह, सभासद मनीष धीमान, नरेश मनवाल, राजेश भट्ट, संदीप नेगी, प्रदीप नेगी, ईश्वर सिंह रौथाण, गौरव मल्होत्रा, अनूप सोलंकी, सागर मनवाल, संजय खत्री, अवतार सैनी, कुलदीप खत्री, परमीत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, सम्पूर्ण सिंह रावत, मंदीप बजाज, विक्रम नेगी, पूर्व सभासद सुंदर लोधी, नवीन मिश्रा, अंकित सोलंकी, उस्मान आदि उपस्थित थे।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: महिला योग प्रशिक्षक की हत्या, सड़कों पर उतरे लोग

हल्द्वानी। शहर के मुखानी क्षेत्र की जेकेपुरम कॉलोनी में 30 जुलाई को हुई महिला योग …

Leave a Reply