Wednesday , September 10 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में डबल मर्डर, पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, इस वजह से था विवाद

उत्तराखंड में डबल मर्डर, पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, इस वजह से था विवाद

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर की गल्ला मंडी में सोमवार की तड़के दोहरा हत्याकांड हो गया। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक गला मंडी स्थित एक दुकान पहले दिनेश सलूजा के पास थी। सलूजा ने बैंक से कर्ज लिया था। लेकिन खाता एनपीए होने के बाद बैंक द्वारा कार्रवाई करते हुए उक्त संपत्ति को नीलाम कर दिया गया था। ऑक्शन के बाद उक्त संपत्ति को रुद्रपुर के गुरमीत सिंह द्वारा खरीदा गया था। जिसके बाद से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। दिनेश सलूजा द्वारा इस मामले को लेकर कोर्ट की शरण ली हुई थी। लेकिन उसे कोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली थी।

रविवार देर रात गुरमीत सिंह को सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि उसकी दुकान की दीवार को एक जेसीबी से हटाया जा रहा है। इस पर वह अपने बेटे मनप्रीत के साथ गल्ला मंडी स्थित दुकान पर पहुंचा। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि कब्जेधारियों द्वारा गुरमीत सिंह और मनप्रीत सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गईं। गोलियां लगने से गुरमीत और मनप्रीत की मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सहित एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी क्राइम, सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि देर रात दुकान के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए थे। इस दौरान एक पक्ष ने पिता पुत्र को गोली मार कर हत्या कर दी। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: महिला योग प्रशिक्षक की हत्या, सड़कों पर उतरे लोग

हल्द्वानी। शहर के मुखानी क्षेत्र की जेकेपुरम कॉलोनी में 30 जुलाई को हुई महिला योग …