Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : नकाबपोश बदमाश ने महिला वकील को गोली, फरार

उत्तराखंड : नकाबपोश बदमाश ने महिला वकील को गोली, फरार

रुड़की। यहां लालकुर्ती निवासी महिला अधिवक्ता जेबा खान को रविवार देर रात एक नकाबपोश बदमाश ने उनके घर के सामने ही गोली मार दी। गनीमत यह रही कि गोली महिला के पेट के पास से लगती हुई बाहर निकलती चली गई। जिससे महिला घायल हो गई। गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना को अंजाम देकर नकाबपोश बदमाश मौके से फरार हो गया।
मामले की सूचना पीड़िता के भाई ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। परिजन महिला को सिविल अस्पताल ले गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि महिला खतरे से बाहर है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply