उत्तराखंड : दिनदहाड़े कचहरी में वकील को मारी गोली, मचा हड़कंप
team HNI
September 15, 2020
अपराध, उत्तराखण्ड, चर्चा में, राज्य
114 Views
रुड़की। यहां रामनगर नई कचहरी में दिनदहाड़े दो बदमाशों ने एक अधिवक्ता को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही कचहरी में भगदड़ की स्थिति हो गई। गोली मारने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल अधिवक्ता को पहले एक निजी अस्पताल ले गई। जांच के बाद अधिवक्ता को सिविल अस्पताल रुड़की ट्रामा सेंटर लाया गया। घायल अधिवक्ता मेधार्थी मलिक ब्रह्मपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। एक हफ्ते के अंदर फायरिंग की रुड़की में यह तीसरी घटना है। नौ सितंबर को रुड़की में बाइक सवार दो बदमाशों ने गैस एजेंसी के गोदाम पर लूट के इरादे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। एक गोली एजेंसी पर गैस लेकर आए ट्रक चालक के पैर में जा लगी थी जिससे वह लहूलुहान हो गया था। फायरिंग के बाद बदमाश बिना लूट के ही फरार हो गए थे।
2020-09-15