Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / Coronavirus : प्रदेश में मिला नए वेरिएंट का पहला मरीज

Coronavirus : प्रदेश में मिला नए वेरिएंट का पहला मरीज

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के नए वैरियंट ने दस्‍तक दे दी है। राज्‍य में नए वैरियंट का पहला मरीज मिला है। अमेरिका से लौटे देहरादून के एक युवक का दिल्ली एयरपोर्ट पर एहतियात के तौर पर सैंपल लिया गया है। जो जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया था। युवक के सैंपल की देहरादून में जिनोम सीक्वेंसिंग की गई जिसमें एक्स बी बी 1.5 वैरियंट की पुष्टि हुई है। राज्य कोविड कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी डॉ पंकज सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

वहीं भारतीय सार्स कोच-2 जिनोनिकी संगठन (इसाकोग) के मुताबिक अब देश में वायरस के इस वेरिएंट से संबंधित मामलों की कुल संख्या आठ हो गई है। इसाकोग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में स्ट्रेन का नया मामला उत्तराखंड में मिला है। जबकि इससे पहले इस वेरिएंट से जुड़े तीन मामले गुजरात में और एक-एक मामला कनार्टक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मिला था। XBB 1.5 वेरिएंट ओमिक्रॉन से ही जुड़ा है। अमेरिका में संक्रमण के 44 फीसदी ममलों में यह वेरिएंट जिम्मेदार है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply