Sunday , March 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : ब्रेड पकोड़ा खिलाने के बहाने पांच साल के बच्चे का अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस

उत्तराखंड : ब्रेड पकोड़ा खिलाने के बहाने पांच साल के बच्चे का अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस

हरिद्वार: ज्वालापुर के बाद अब शहर कोतवाली क्षेत्र में भी पांच साल के मासूम के अपहरण का मामला सामने आया है। ब्रेड पकोड़ा खिलाने के बहाने बाइक सवार दो युवकों ने पांच साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद भी अभी तक बच्चे का पता नहीं चल सका है।

जानकारी के मुताबिक मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है। तीन दिन पहले 9 दिसंबर को रोड़ीबेलवाला मैदान निवासी अरविंद गुप्ता का बड़ा बेटा चेतन और छोटा मयंक कांपलेक्स के पास खेल रहे थे। बताया गया है कि इसी बीच एक बाइक पर सवार दो युवक बच्चों के पास पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने मयंक (5) को ब्रेड पकोड़ा खिलाने की बात कहते हुए बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठा लिया और अपने साथ ले गए। बड़े बेटे चेतन ने घर पहुंचकर इस बारे में जानकारी दी। शाम होने के बाद भी जब बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजन रोड़ीबेलवाला पुलिस चौकी पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने हाईवे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

वहीं, शहर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र कठैत ने बताया कि बालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे ढूंढ निकाला जाएगा।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply