Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / मेजर बनी पूर्व सीएम निशंक की बेटी

मेजर बनी पूर्व सीएम निशंक की बेटी

देहरादून। पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी को भारतीय सेना में मेजर पद पदोन्नति मिली है। बेटी को पदोन्नति मिलने से निशंक गदगद है। अपने लिए गौरव का दिन बताते हुए उन्होंने अपनी खुशी का इजहार किया।
निशंक ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए अपार गौरव एवं गर्व से अभिभूत करने वाला दिवस है। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस होने के साथ ही बेटी श्रेयसी  की सेना में मेजर पद पर पदोन्नति हुई है। देवभूमि उत्तराखंड वीरों की भूमि है। यहां औसतन प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति सेना में भर्ती होकर राष्ट्र को अपनी सेवाएं समर्पित करता है। मुझे अपार खुशी है कि मेरी बेटी ने देवभूमि की इस स्वर्णिम एवं गौरवपूर्ण परंपरा को आगे बढ़ाया है। हमारी बेटियां जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज तथा राष्ट्र को आगे बढ़ा रही हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply