Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / मसूरी झील के पास खाई में गिरी कार, सात घायल

मसूरी झील के पास खाई में गिरी कार, सात घायल

मसूरी। मसूरी-देहरादून मार्ग के पास एक फॉर्च्यूनर कार नियंत्रित होकर गहरी में जा गिरी। हादसे के समय कार में सात लोग सवार थे। घटना की सूचना पर पुलिस, फायर सर्विस और भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सभी घायलों को खाई में निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं चालक और बाकी तीन लोगों की गंभीर हालत को देखकर उनको देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायलों में दोनों महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि दो साल के बच्चे को मामूली रूप से चोट आई है।

घायलों में नरेश जैन S/O स्व. प्रेमचंद जैन (68 वर्ष),अनुभव जैन S/O नरेश जैन (28 वर्ष), सुधा जैन W/O नरेश जैन (50 वर्ष), ज्ञानब जैन S/O नरेश जैन (30 वर्ष), मेधा जैन W/O ज्ञानब जैन (28 वर्ष), देवांग जैन S/O ज्ञानब जैन (2 साल), कमल खान (कार चालक) देहरादून का रहने वाला है। जबकि बाकी अन्य लोग यूपी फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply