Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: डंपर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, महिला का हाथ कटकर अलग, चार घायल

उत्तराखंड: डंपर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, महिला का हाथ कटकर अलग, चार घायल

ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर में से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी है। हादसे में चार लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा किच्छा के आदित्यनाथ चौक पर हुआ है। यहां शुक्रवार को एक डंपर ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी। हादसे के दौरान ई-रिक्शा में चार लोग सवार थे। वहीं,डंपर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। ई-रिक्शा में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में महिला का एक हाथ बाजू से कटा और दूसरा हाथ कुचला गया, सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया गया कि बाजपुर से बजरी लेकर जा रहे डंपर की चपेट में आने से ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

यहाँ भी पढ़े: उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक की मौत

हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान राजकुमारी (35) पत्नी संजीत निवासी पंजाबी मोहल्ला नई बस्ती वार्ड नंबर 16 किच्छा के रूप में हुई है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। लेकिन महिला की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …