उत्तराखंड : राज्यपाल हुईं कोरोना पॉजिटिव… राजभवन में हुईं सेल्फ आइसोलेट
team HNI
November 23, 2020
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य, हेल्थ
121 Views
देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने रविवार शाम खुद टि्वटर पर अपने संक्रमित होने और खुद को आईसोलेट करने की जानकारी दी है।
दरअसल राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के एक निजी सुरक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट शनिवार देर रात पॉजिटिव आई थी। इस पर रविवार को एहतियात के तौर पर राज्यपाल मौर्य और उनके परिजनों समेत राजभवन में तैनात स्टॉफ की जांच कराई गई। देर शाम आई जांच रिपोर्ट के बाद राज्यपाल ने खुद टि्वटर पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
राज्यपाल ने अपने सम्पर्क में आए लोगों से भी जांच कराने की अपील की। राज्यपाल शुक्रवार को ही दिवाली मनाने के बाद आगरा से लौटी थीं। इससे पहले रविवार को राज्यपाल ने अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए।
2020-11-23