स्वास्थ्य कर्मियों को मुफ्त में लगेगी कोरोना वैक्सीन
team HNI
December 15, 2020
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य
117 Views
देहरादून। प्रदेश में 93 हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन मुफ्त में लगेगी। पहले चरण में करीब 24 लाख लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन दी जाएगी। पहला चरण दो फेज में चलेगा। स्वास्थ्य महकमे ने 24 लाख लोगों का टीकाकरण करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके लिए वैक्सीनेशन बूथ से लेकर वैक्सीन की कोल्ड चेन के लिए जरूरी आवश्यकताओं की पूर्ति की जा रही है। नए साल की शुरुआत में कोरोना से बचाव की वैक्सीन आने की उम्मीद है। लिहाजा, सरकार भी इस दिशा में तेज प्रयास कर रही है। प्रदेश में वैक्सीनेशन अभियान के लिए मतदान केंद्रों की तरह ही वैक्सीनेशन बूथ बनाए जाएंगे। एक वैक्सीनेशन बूथ पर दो वैक्सीनेटर और दो डीईओ होंगे। हर वैक्सीनेशन बूथ पर 100 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। हर बूथ पर इंटरनेट की सुविधा, पीने का पानी, बिजली आदि की उपलब्धता रहेगी।
2020-12-15