Wednesday , February 11 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / नैनीताल बस हादसा, मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख देगी सरकार

नैनीताल बस हादसा, मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख देगी सरकार

देहरादून। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में कल एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहाँ नैनीताल जिले के भीमताल में रोडवेज की बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए थे। भीमताल के ओखल में हुए बस हादसे के बाद राज्य सरकार ने त्वरित राहत और मदद की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल के ओखल में हुई बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। इसमें उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा ₹5 लाख जबकि सड़क सुरक्षा निधि से 2 लाख और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 3 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसी प्रकार गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ₹3 लाख एवं सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों को ₹15-₹25 हजार दिए जाएंगे।

यहाँ भी पढ़े: उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी रोडवेज की बस, तीन की मौत…कई घायल

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि के साथ ही सरकार के स्तर से उन्हें हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गंभीर रूप से घायल लोगों को आवश्यकता अनुसार हायर सेंटर रेफर करने के भी निर्देश दिए।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …