Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : आज रात से गढ़वाल में इन जगह गिरेंगे ओले और बिजली!

उत्तराखंड : आज रात से गढ़वाल में इन जगह गिरेंगे ओले और बिजली!

देहरादून। आज शुक्रवार रात से उत्तराखंड के कई इलाकों में अगले पांच दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। आज शुक्रवार देर रात से गढ़वाल मंडल के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने और बिजली गिरने के आसार बने हुए हैं। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार रात से अगले 48 घंटों के दौरान गढ़वाल मंडल के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ओले गिरने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। कल शनिवार को दिन में मौसम में सुधार हो सकता है। हालांकि रात को एक बार फिर बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कोहरा छाया रह सकता है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अगले पांच दिनों के दौरान बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि इस से ज्यादातर जगहों के तापमान में कमी आएगी, जिससे ठंड में भी इजाफा होगा। पहाड़ी जिलों में पाला और मैदानी जिलों में कोहरा बढ़ सकता है। कुछ मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश के एक से दो दौर हो सकते हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply