Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : इन पांच जिलों में आज जमकर बरसेंगे बदरा

उत्तराखंड : इन पांच जिलों में आज जमकर बरसेंगे बदरा

देहरादून। अगले 24 घंटे में देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, चंपावत में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है। बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।  
हालांकि पिछले 24 घंटे में दून के अलावा चमोली, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल समेत सभी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में दून व आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, चंपावत में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है। इस संबंध में राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। 

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply