Friday , March 6 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / Uttarakhand Weather: इन जिलों में भारी बारिश के आसार…

Uttarakhand Weather: इन जिलों में भारी बारिश के आसार…

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। दोपहर में भीषण गर्मी से लोग परेशान है। मौसम विभाग ने आज तीन जिलों के लिए बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के उत्तरकाशी,चमोली व पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। वहीं बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमशः 35°C व 15°C के लगभग रहने की संभावना है।

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा रही हैं। सुबह से ही चटख धूप लोगों के पसीने छुड़ा रही है। जबकि प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में दिन चढ़ने के साथ ही तापमान भी बढ़ रहा है। प्रदेश के तीन जिलों में मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित होती है तो लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी और बारिश खेती किसानी के लिए भी फायदेमंद साबित होगी।

वहीं मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने से सैलानी हिल स्टेशनों का रुख कर रहे हैं। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ ही सैलानियों की संख्या बढ़ने की भी संभावना है। कई दिनों से प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों से मैदान तक मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप में लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …