Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : अगले दो दिन इन जिलों में होगी भारी बारिश!

उत्तराखंड : अगले दो दिन इन जिलों में होगी भारी बारिश!

देहरादून। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में कुछ जिलों मेें भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके साथ ही अगले तीन दिन तक कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं भारी तो कहीं-कहीं मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रहीं नम हवाओं के चलते कुमाऊं के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसलिये नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। 

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply