Thursday , March 26 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून सहित इन जिलों में आज होगी भारी बारिश!

देहरादून सहित इन जिलों में आज होगी भारी बारिश!

देहरादून। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में देहरादून सहित पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
राजधानी व आसपास के इलाकों में बुधवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहने से लोगों को एक बार फिर जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि बादल छाए रहे, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। अब मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटे में बारिश होने के साथ ही तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। 

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply