Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : इन जिलों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी

उत्तराखंड : इन जिलों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी

देहरादून। आज गुरुवार को जारी मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अगले 48 घंटे में पौड़ी और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। टिहरी, चंपावत और पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में राज्य के मैदानी क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए अलर्ट और शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। देहरादून में आसपास के इलाकों में आज गुरुवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply