Wednesday , September 10 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : आज से सीधे दिल्ली जाएंगी रोडवेज

उत्तराखंड : आज से सीधे दिल्ली जाएंगी रोडवेज

देहरादून/नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते दिल्ली में बीते 7 महीने से बंद अंतरराज्यीय परिवहन को मंजूरी मिल गई है। अब सभी राज्यों से दिल्ली बसें आवागमन कर सकेंगी। उत्तराखंड के लिए दिल्ली की 313 बसें यात्रियों को सुविधा देने के लिए तैयार हैं। तीनों बस अड्डों पर सेवाएं शुरू करने की तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी हैं।
उत्तराखंड रोडवेज की बसें भी अब सीधे कश्मीरी गेट और आनंद विहार बस अड्डे तक जाएंगी। अभी तक उत्तराखंड से दिल्ली के लिए करीब 200 बसें चल रही थीं। यह सभी बसें दिल्ली की सीमा से लगे यूपी रोडवेज के कौशांबी बस अड्डे तक ही जा रही थीं। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही थी। अब उत्तराखंड की बसें सीधे दिल्ली के आनंद विहार और कश्मीरी गेट बस अड्डे तक जा सकेंगी। दिल्ली में अंतरराज्यीय परिवहन खुलने के बाद उत्तराखंड से दिल्ली के लिए 100 बसें रोज बढ़ सकती हैं। उत्तराखंड रोडवेज यात्रियों की उपलब्धता पर दिल्ली के लिए वॉल्वो और एसी बसों का संचालन भी शुरू करेगा।
गौरतलब है कि फेस्टिवल सीजन में दिल्ली से अंतरराज्यीय बस सेवाएं शुरू होने से बड़ी संख्या में यात्रियों ने राहत की सांस ली है। छह महीने बाद मंगलवार से सेवाएं दोबारा शुरू होने से यात्रियों की सहूलियत बढ़ जाएंगी तो दूसरी तरफ यात्रा के मद में खर्च भी कम होगा। दिल्ली की 3500 बसों के सड़कों पर उतरने से रोजाना यात्रियों को उत्तराखंड, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश सहित आसपास के राज्यों के अलग अलग शहरों में पहुंचना आसान हो जाएगा। हालांकि कोरोना काल में बस सेवाएं शुरू होने पर यात्रियों के साथ साथ कर्मियों को सभी एहतियातों का सख्ती से पालन करना होगा।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: महिला योग प्रशिक्षक की हत्या, सड़कों पर उतरे लोग

हल्द्वानी। शहर के मुखानी क्षेत्र की जेकेपुरम कॉलोनी में 30 जुलाई को हुई महिला योग …

Leave a Reply