Friday , February 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : सैन्य सम्मान के साथ जवान को दी गई अंतिम विदाई, ट्रेन हादसे में हुआ था निधन

उत्तराखंड : सैन्य सम्मान के साथ जवान को दी गई अंतिम विदाई, ट्रेन हादसे में हुआ था निधन

नैनीताल। उत्तराखण्ड के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है। गुरुवार को असम राइफल्स में तैनात रामनगर निवासी जवान की ट्रेन हादसे में हुए निधन के बाद जवानों द्वारा सैन्य सम्मान के साथ मृतक जवान को अंतिम विदाई दी गई। शव यात्रा में शामिल सैकड़ों लोगों ने जवान को नम आंखों से विदाई दी।

बता दें कि रामनगर क्षेत्र के ग्राम भगुवा बंगर निवासी 40 वर्षीय सुनील सिंह रावत असम राइफल्स में जवान के पद पर तैनात थे। 1 माह की छुट्टी में वह अपने घर आए थे। उनके भतीजे विशाल सिंह रावत ने बताया कि उसके चाचा सुनील सिंह रावत 8 जुलाई को घर से वापस अपनी ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे। इसी बीच रास्ते में ट्रेन से उनका पैर फिसलने के कारण वह घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें उनके सहयोगी जवानों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …

Leave a Reply