Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / जोशीमठ : दरकते पहाड़ ने थामी जिंदगी की रफ्तार, आक्रोशित लोगों ने निकाला जुलूस

जोशीमठ : दरकते पहाड़ ने थामी जिंदगी की रफ्तार, आक्रोशित लोगों ने निकाला जुलूस

जोशीमठ। उत्तराखंड के जोशीमठ में जमीन धंसने और घरों की दीवारों में दरार आने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। भूधंसाव का दायरा बढ़ने से स्थानीय लोग दहशत में हैं। लोग डर के साए में जीने को मजबूर है। जोशीमठ में दरकते पहाड़ों ने लोगों की जिंदगी थाम दी है। प्रभावित परिवार सड़कों पर उतर आए हैं।

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के जोशीमठ में आज चक्काजाम और बाजार बंद का एलान के चलते आज यहां सैकड़ों की संख्या में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। संघर्ष समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार ने बताया कि प्रभावित परकिवारों में शासन-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। इससे पहले बीती शाम बड़ी संख्या में लोगों ने मशाल जलाकर विरोध प्रदर्शन भी किया।अभी तक जोशीमठ क्षेत्र से 27 परिवारों के 120 लोग शिफ्ट किए जा चुके हैं।

यहां भी पढ़ेंः धंसता जा रहा है जोशीमठ, 500 से ज्यादा घर रहने लायक नहीं, सर्वे के लिए जाएगी विशेषज्ञों की टीम

जोशीमठ नगर में भू-धंसाव की समस्या को लेकर जिला प्रशासन ने जोशीमठ तहसील में प्रभावित लोगों को त्वरित राहत एवं किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए कंट्रोल रुम स्थापित किया है। जिसका दूरभाष नंबर 8171748602 है। किसी भी सहायता के लिए प्रभावित परिवार इस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply