Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / नहीं रहे पत्रकार, रंगकर्मी और अभिनेता बडोला, त्रिवेंद्र ने जताया शोक

नहीं रहे पत्रकार, रंगकर्मी और अभिनेता बडोला, त्रिवेंद्र ने जताया शोक

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पत्रकार, रंगकर्मी और अभिनेता विश्व मोहन बडोला के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बडोला ने फिल्मों एवं धारावाहिकों में अभिनय करने के साथ ही पत्रकारिता से भी जुड़े रहे, उन्होंने अपने अभिनय एवं लेखनी से थियेटर, फिल्म जगत एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्तराखण्ड की भी पहचान बनायी थी। उत्तराखण्ड के प्रति उनका विशेष लगाव भी रहा है। उन्होंने बडोला के निधन को कला जगत के लिये अपूरणीय क्षति बताया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply