Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / नैनीताल में सांप्रदायिक तनाव, कुमाऊँ कमिश्नर का आया बड़ा बयान, पर्यटकों के लिए कही ये बातें…

नैनीताल में सांप्रदायिक तनाव, कुमाऊँ कमिश्नर का आया बड़ा बयान, पर्यटकों के लिए कही ये बातें…

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में दुष्कर्म के मामले में प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी उस्मान को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुष्कर्म की घटना से लोगों में गुस्सा है। घटना के तीसरे दिन भी जमकर हंगामा हुआ। कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने पर्यटकों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है, और घटनास्थल से जुड़े आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।

कुमाऊँ कमिश्नर ने बताया कि इस मामले की जांच पारदर्शिता और गंभीरता के साथ की जा रही है और प्रशासन लगातार स्थिति पर निगरानी रखे हुए है। उन्होंने कहा, “नैनीताल, कैंचीधाम, भीमताल, मुक्तेश्वर, रामगढ़ आदि सभी प्रमुख पर्यटन स्थल पूरी तरह शांतिपूर्ण हैं। पर्यटक बिना किसी झिझक के इन स्थलों की यात्रा कर सकते हैं।”

पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने विशेष पुलिस सहायता केंद्रों को सक्रिय किया है, जहाँ चौबीसों घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। इन केंद्रों पर पर्यटकों को न केवल सुरक्षा, बल्कि आवश्यक जानकारी और सहायता भी प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त, स्थानीय पुलिस पेट्रोलिंग और निगरानी को भी बढ़ाया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

दीपक रावत ने यह भी बताया कि शांति व्यवस्था बहाल करने में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों और सुरक्षा बलों ने सराहनीय भूमिका निभाई है। प्रशासन और नागरिकों के बीच समन्वय से यह सुनिश्चित किया गया है कि नैनीताल एक बार फिर अपनी सामान्य स्थिति में लौट आया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …