Thursday , June 19 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / नैनीताल : बलिया नाला क्षेत्र में भूस्खलन से दहशत में लोग

नैनीताल : बलिया नाला क्षेत्र में भूस्खलन से दहशत में लोग

नैनीताल। पहाड़ों पर मानसूनी आपदा का कहर जारी है। भारी बारिश और भूस्खलन ने जनजीवन पर ब्रेक लगा दिया है। लगातार हो रही बारिश के चलते भूगर्भिक दृष्टि से अति संवेदनशील बलिया नाला क्षेत्र में पानी के रिसाव से फिर खतरा मंडराने लगा है। बलिया नाला में हो रहे भूस्खलन के बाद प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। नैनीताल में बीते 2 दिनों से हो रही तेज मूसलाधार बारिश के बाद शहर के बलिया नाला क्षेत्र में करीब 10 मीटर हिस्सा भूस्खलन की जद में आ गया। क्षेत्र की पहाड़ियों में हो रहे भूस्खलन के बाद अब स्थानीय लोगों के सामने विस्थापन की चिंता सताने लगी है। बलिया नाले में हो रहे भूस्खलन के बाद नगर पालिका द्वारा खतरे की जद में आए क्षेत्रवासियों को नोटिस जारी कर जल्द से जल्द घर खाली करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कोई अप्रिय घटना से बचा जा सके।
वहीं जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने आपदा प्रबंधन समेत नगर पालिका के अधिकारियों को तत्काल क्षेत्र में रहकर प्रभावित परिवारों को विस्थापित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही डीएम ने अधिकारियों को क्षेत्र की निगरानी करने को कहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के समय रात में हो रहे भूस्खलन के चलते उनकी रातों की नींद हराम हो चली है। हल्की सी बारिश में लगातार पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। अगर समय रहते बलिया नाला क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन का स्थाई उपचार नहीं किया गया तो जल्द ही भूस्खलन राजभवन की पहाड़ियों तक पहुंच जाएगा।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply