Thursday , February 19 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: लीडिंग फायरमैन रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार…

उत्तराखंड: लीडिंग फायरमैन रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार…

पौड़ी गढ़वाल। कोटद्वार में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत लेते हुए लीडिंग फायरमैन रणवीर सिंह गिरफ्तार हुआ है। आरोपी ने निजी बीएड कॉलेज से 40 हजार रुपये मांगे, बाद में 20 हजार रुपये में मान गया।

विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार, कोटद्वार में एक निजी स्कूल ने फायर एनओसी के लिए फायर स्टेशन में आवेदन दिया था। इसकी जांच लीडिंग फायरमैन रणवीर सिंह कर रहा था। वह अपनी टीम के साथ निरीक्षण भी कर चुका था। स्कूल प्रबंधन ने सभी जरूरी एहतियात के दस्तावेज इस आवेदन के साथ जमा किए थे। इस पर अंतिम कार्रवाई कर एनओसी जारी की जानी थी। बावजूद इसके रणवीर सिंह उनकी फाइल को उच्चाधिकारियों के पास नहीं भेज रहा था। स्कूल प्रबंधन के अधिकारी ने रणवीर सिंह से बात की तो उसने 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।

इस पर उन्होंने इतनी रकम देने से इन्कार किया तो वह 20 हजार रुपये पर आ गया। इसी बीच स्कूल प्रबंधन ने डायल 164 पर शिकायत कर दी। विजिलेंस ने प्राथमिक जांच में सच्चाई पाते हुए ट्रैप टीम का गठन कर दिया। रणवीर सिंह ने स्कूल के प्रबंधक को सोमवार को रिश्वत लेकर फायर स्टेशन के पास बुलाया था। उनके पीछे विजिलेंस की टीम पहुंची और रिश्वत लेते रणवीर सिंह को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के घर पर भी तलाशी ली गई जिसमें कुछ दस्तावेज हाथ लगे हैं। इनकी जांच की जा रही है। डायरेक्टर विजिलेंस डॉ. वी मुरुगेशन ने बताया कि सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करना है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …