चंपावत। टनकपुर किरोड़ा नाले में मैक्स वाहन तेज बहाव में बहने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि से 7 लोगों को निकाल लिया गया है। हादसे में दो लोगों की खोजबीन जारी है।
मिलीं जानकारी के अनुसार टनकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भारी बारिश में एक मैक्स वाहन टनकपुर पूर्णागिरि रोड पर बहने वाले किरोड़ा नाले में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम आकाश जोशी मौके पर पहुंचे, साथ ही एसडीआरएफ व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सात लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। जिन्हें उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि हादसे में एक महिला की मौत हुई है। वाहन में सवार लोग जनपद उधमसिंह नगर के ग्राम पकड़िया के रहने वाले हैं। अब तक छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। उप जिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी ने बताया है कि प्राप्त सूचना अनुसार वाहन में कुल 9 लोग सवार थे, जिनमें से 7 लोगों को निकाल लिया गया है। दो लोगों की खोजबीन जारी है।
Hindi News India