Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हल्द्वानी : संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में पड़ा मिला छात्र का शव

हल्द्वानी : संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में पड़ा मिला छात्र का शव

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में एमबीबीएस के एक छात्र का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान शीशमहल निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है जो बिना बताए घर से निकला था। वहीं पुलिस को मृतक के पास से उसकी स्कूटी भी बरामद हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि काठगोदाम शीशमहल कर्नल वार्ड निवासी 18 वर्षीय प्रियांशु का शव आरटीओ रोड रेशमबाग के पास एक नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। मृतक के माता-पिता शिक्षा विभाग में कार्यरत है। मुखानी थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि छात्र का शव टीएस कालोनी के पास एक नाली में मिला। बगल में उसकी स्कूटी खड़ी मिली। उन्होंने बताया कि युवक संभवत नाले में गिर गया होगा। जहां ठंड लगने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply