Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : कल से 25 तक इन क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट!

उत्तराखंड : कल से 25 तक इन क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट!

  • प्रदेश में कल या परसों को दस्तक दे सकता है मानसून, झमाझम बरसेंगे बदरा

देहरादून। प्रदेश में 22 या 23 जून को मानसून दस्तक दे सकता है। 22 से 25 जून तक प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। केंद्रीय मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य मौसम केंद्र को यह जानकारी भेजी है। 
मौसम केंद्र के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण कई इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। विशेषकर कुमाऊं मंडल के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। हालांकि गढ़वाल मंडल में भी बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सामान्य तौर पर उत्तराखंड में 21 जून को मानसून पहुंचता है। केंद्रीय मौसम विभाग ने इसमें एक-दो दिन की देर होने की संभावना जताई है। हालांकि इस दौरान कई जगह तेज बौछारों के साथ भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि 22 से 25 जून तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। 

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply