Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर पहाड़ी दरकी, घंटों फंसे रहे सैकड़ों वाहन!

नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर पहाड़ी दरकी, घंटों फंसे रहे सैकड़ों वाहन!

नैनीताल। आज रविवार सुबह नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरक गया। इसके चलते सड़क पर हुए भारी भूस्खलन से रास्ता करीब चार घंटे बंद रहा। सड़क बंद होने से दोनों तरफ सैकड़ों वाहनों की लंबी कतार भी लगी रही। 
हाईवे पर भूस्खलन की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची। मलवा हटाने का काम शुरू किया। बार-बार भूस्खलन होने से मलबा हटाने में काफी परेशानी हुई।

सड़क बंद होने से नैनीताल और हल्द्वानी की ओर आवाजाही करने वाले सैकड़ों लोग और छोटे-बड़े वाहन रास्ते में फंसे करीब चार घंटे तक फंसे रहे। लोनिवि के अधिकारियों का कहना था कि मलबा हटाने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी गई है। लोगों को संभलकर वाहन चलाने की हिदायत दी गई है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply