Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : खेत में गेहूं काटने गए व्यक्ति पर गुलदार ने किया हमला,

उत्तराखंड : खेत में गेहूं काटने गए व्यक्ति पर गुलदार ने किया हमला,

ऊधमसिंह नगर। उत्तराखंड में आये दिन गुलादार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार एक के बाद एक गुलदार के हमलों के मामले सामने आ रहे हैं। इन हमलों में आए दिन किसी न किसी की जान जा रही है। ​व​ही जसपुर के कासमपुर गांव निवासी शीशराम सैनी (40) आज सुबह अपने खेत में गेहूं की कटाई करने जा रहा था तभी अचानक खेत में गुलदार ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। जिसमें व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई घंटे बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। जिससे ग्रामीणों में रोष है। वहीं ग्राम प्रधान की मानें तो उन्होंने पहले भी कई बार वन विभाग से जंगली जानवरों से सुरक्षा को लेकर शिकायत की जा चुकी है, लेकिन वन विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि आए दिन ऐसी वारदात बढ़ती जा रही हैं, जिससे अब लोग घरों से बाहर निकलने से भी अब डर रहे हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply