Friday , April 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: आज इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा!

उत्तराखंड: आज इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा!

देहरादून। मौसम विभाग ने आज रविवार को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। अनेक स्थानों पर तेज बौछारों और गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं- कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। कहीं-कहीं पर आकाशीय बिजली चमकने साथ गर्जन की संभावना जताई है। वहीं दून में भी वर्षा होने के आसार बने हुए हैं।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply