Sunday , June 8 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: जिला सैनिक कल्याण अधिकारी पर गिरी गाज, बर्खास्तगी के आदेश जारी, ये है पूरा मामला

उत्तराखंड: जिला सैनिक कल्याण अधिकारी पर गिरी गाज, बर्खास्तगी के आदेश जारी, ये है पूरा मामला

बागेश्वर। सतर्कता अधिष्ठान(विजिलेंस) सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। अब पुरे प्रकरण में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने संज्ञान लिया। उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग के सचिव को निर्देश जारी करते हुए सम्बंधित जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुबोध शुक्ला (सेवानिवृत्त) को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने के निर्देश दिए। सैनिक कल्याण मंत्री के निर्देशों के बाद बर्खास्तगी के आदेश जारी कर दिए हैं।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सैनिक कल्याण जैसे संवेदनशील विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वाेपरि है।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस तरह की किसी भी शिकायत पर तत्काल सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोहराइ न जाएं। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …