Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पौड़ी: वाहन खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत

पौड़ी: वाहन खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत

पौड़ी। बुधवार देर रात पौड़ी जिले के द्वारीखाल ब्लाॅक के सिलोगी-जाखणीखाल मार्ग पर एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। तीनों लोगों को प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती किया। जांच के बाद डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में ग्राम अमोला निवासी सतपाल सिंह पुत्र माल सिंह, कलम सिंह पुत्र बचन सिंह और राहुल सिंह पुत्र मातबर सिंह सिलोगी से अपने गांव अमोला की ओर जा रहे थे। वाहन को सतपाल सिंह चला रहा था। इस बीच ग्राम बड़ेथखाल के समीप अचानक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा। बड़ेथखाल गांव के ग्रामीणों ने घटना की सूचना प्रशासन को दी। प्रशासन ने ग्रामीणों के सहयोग से दुर्घटना में घायल तीनों व्यक्तियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैलूसैंण में लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply