Tuesday , March 10 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: खाई में गिरा पिकअप वाहन, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

उत्तराखंड: खाई में गिरा पिकअप वाहन, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विकासनगर। उत्तराखंड में आए दिन कहीं न कहीं सड़क हादसे हो रहे हैं, जिसमें कई लोग घायल तो कई जान गंवा रहे हैं। ताजा हादसा विकासनगर-जुड्डो मार्ग पर हुआ है। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर विकासनगर की ओर आ रहा वाहन हथियारी के पास खाई में गिर गया। दुर्घटना में कोतवाली क्षेत्र की मदीना बस्ती निवासी वाहन चालक राशिद अली उर्फ राजू (35) की मौत हो गई। हेल्पर हुकुम घायल हो गया।

सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने मृतक और घायल को खाई से बाहर निकाला। घायल को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय विकासनगर भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि वाहन एक टेंट हाउस का है। चालक और हेल्पर एक विवाह समारोह संपन्न होने के बाद टेंट और अन्य सामान लेकर वापस विकासनगर आ रहे थे, इस दौरान हादसा हो गया। दुर्घटना की जांच की जा रही है

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …