Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : नशे के दो सौदागरों को पुलिस ने दबोचा

उत्तराखंड : नशे के दो सौदागरों को पुलिस ने दबोचा

हल्द्वानी। आचार संहिता के पहले ही दिन आज रविवार को कुमाऊं पुलिस ने नशे के सौदागरों के विरुद्ध कमरतोड़ कार्रवाई की है। नैनीताल पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे 512 ग्राम स्मैक बरामद की है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत 51 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार दो तस्करों में से एक और दूसरा अभियुक्त बनभूलपुरा का है। जबकि एक अब भी फरार है।नैनीताल जिले में पिछले 8 दिनों में 15 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं, जिनसे 1 किलो स्मैक बरामद की गई। जिसकी कीमत करीब एक करोड रुपये आंकी गई है। ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में एक वाहन से 4 अभियुक्तों के कब्जे से 36 पैकेटों में करीब 1 क्विंटल गांजा भी पकड़ा गया है, जिसकी कीमत करीब एक 1 करोड़ रुपये बताई गई है। चारों अभियुक्त जनपद उधम सिंह नगर जिले से है। चंपावत के बनबसा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने करीब 220 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसमें 2 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए, जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply