Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हरिद्वार : बाइक पर तमंचा रखकर बनाये वीडियो ने पहुंचाया जेल

हरिद्वार : बाइक पर तमंचा रखकर बनाये वीडियो ने पहुंचाया जेल

हरिद्वार। यहां बीच सड़क पर बाइक पर घूमते हुए एक युवक ने टंकी पर तमंचा रखा, फिर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन में आई और उसे धर दबोचा। साथ ही उसकी निशानदेही पर तमंचा भी बरामद कर लिया है।
सिडकुल थाना पुलिस के मुताबिक बीते सोमवार रात को एक वायरल वीडियो पुलिस के हाथ लगा था. जिसमें सड़क पर चलते हुए एक युवक ने बाइक की टंकी पर एक 315 बोर का तमंचा रख वीडियो बनाया था। इस वीडियो को युवक ने सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। इस वीडियो के सामने आते ही पुलिस इस युवक की तलाश में जुट गई। आज मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में सुजानपुर खानपुर निवासी आजाद पुत्र जसवंत को सिडकुल स्थित केल्विन केयर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वीडियो में दिख रहा 315 बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस तरह के लोग भविष्य में किसी तरह की वारदात को अंजाम न दें, इसलिए पुलिस ने तत्काल युवक के खिलाफ कार्रवाई की है। अब पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply