Wednesday , June 25 2025
Breaking News
Home / अपराध / उत्तराखंड : पुलिस वाले ने महिला संत से किया रेप!

उत्तराखंड : पुलिस वाले ने महिला संत से किया रेप!

  • कोर्ट के आदेश के बाद कुंभ मेले में ड्यूटी पर रहे सिपाही पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

हरिद्वार। यहां एक महिला संत ने एक पुलिस वाले पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज होने से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पीड़िता हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गाजीपुर में स्थित आश्रम की संचालिका हैं। 47 साल की महिला संत ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि कुंभ मेले के दौरान टिहरी जिले से ड्यूटी पर पुलिस कांस्टेबल दिलीप सिंह से उनकी मुलाकात हरिद्वार के आश्रम में हुई थी। इसके बाद दिलीप सिंह ने उनके ही आश्रम में कमरा लेकर उनके साथ रहने की बात कही और महिला संत ने इस पर सहमति जताते हुए दिलीप सिंह को एक कमरा दे दिया और दिलीप वहीं पर रहने लगा।
महिला संत का आरोप है कि एक रात दिलीप उनके कमरे में जबरन घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला संत ने विरोध किया तो दिलीप उसके साथ जबरन रेप किया। पीड़िता महिला संत ने दिलीप पर जेवरात चोरी करके ले जाने का आरोप भी लगाया है। इंसाफ की आस में महिला संत ने पुलिस के दरवाजे खटखटाए मगर पुलिस ने महिला संत की गुहार को अनसुना कर दिया और मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिसके बाद महिला संत को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। उसके बाद कोर्ट के आदेश पर श्यामपुर थाने में आरोपी सिपाही दिलीप सिंह के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महिला संत की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया है और अब आरोपी कांस्टेबल को जल्द ही हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जाएगी और आरोप सत्य साबित होने पर कांस्टेबल के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही भी की जाएगी।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply