Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : ट्रेजरी गार्ड ने गोली मारकर खुद को उड़ाया

उत्तराखंड : ट्रेजरी गार्ड ने गोली मारकर खुद को उड़ाया

हरिद्वार। आज बुधवार सुबह यहां ट्रेजरी गार्ड ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार रोशनाबाद कोषागार के डबल लॉक की सुरक्षा गारद में तैनात सिपाही सुनील कुमार ने सरकारी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर एसएसपी समेत आला अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस के मुताबिक सिपाही के बेटे का कुछ समय पहले एक्सीडेंट हुआ था और घर से भी तनाव चल रहा था। एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बताया कि सिपाही सिपाही सुनील कलक्ट्रेट के ट्रेजरी गार्ड में तैनात था। सूचना मिलते ही एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सदर डॉक्टर विशाखा अशोक भदाणे समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply