Wednesday , April 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा की तिथि में किया बदलाव, जानें…

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा की तिथि में किया बदलाव, जानें…

देहरादून। उत्तराखण्ड पीसीएस परीक्षा 2024 की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा, 2024 को स्थगित कर दिया है। लोक सेवा आयोग ने पीसीएस प्री परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया है।

बता दें कि इससे पहले UKPSC ने प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई को किए जाने की घोषणा 26 अप्रैल 2024 को जारी परीक्षा कैलेंडर में की थी। हालांकि, अब आयोग ने अपरिहार्य कारणों के चलते परीक्षा तिथि में परिवर्तन की जानकारी अपनी विज्ञप्ति में साझा की है। अब यह परीक्षा 14 जुलाई को आयोजित कराई जाएगी। आयोग ने अपने परीक्षा कैलेंडर में पीसीएस-प्री परीक्षा की तिथि सात जुलाई जारी की थी।

आयोग सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, अपरिहार्य कारणों से परीक्षा तिथि में बदलाव कर दिया गया है। अब पीसीएस प्री परीक्षा 14 जुलाई को कराई जाएगी।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply