Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : अगले 3 दिन बच के रहना रे बाबा, जमकर बरसेंगे बदरा!

उत्तराखंड : अगले 3 दिन बच के रहना रे बाबा, जमकर बरसेंगे बदरा!

देहरादून। प्रदेशभर में पहाड़ से लेकर मैदान तक अगले 72 घंटे तक हल्की से लेकर भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आज बुधवार को नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर में हल्की से लेकर भारी तेज बारिश की संभावना है। आज दोपहर 2 बजे से राजधानी दून से लेकर देहात तक तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई है।
कल गुरुवार को नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी, चमोली, देहरादून समेत कई जिलों में हल्की से भारी बारिश की संभावना मौसम विज्ञानियों ने जताई है। ज्यादातर जिलों में हल्की से भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के कुमाऊं क्षेत्र के कई जिलों में बारिश के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है। जबकि पिछले ढाई माह के भीतर पूरे राज्य में 772.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। जो सामान्य से तीन प्रतिशत कम है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बागेश्वर, चमोली, अल्मोड़ा तीन ऐसे जिले हैं जहां सामान्य से अधिक बारिश हुई है। जबकि देहरादून समेत राज्य के बाकी जिलों में सामान्य से कम बारिश रिकार्ड की गई है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply