मोदी कैबिनेट से निशंक आउट, अजय भट्ट की एंट्री
team HNI
July 7, 2021
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य
123 Views
देहरादून। देवभूमि के लिए दो बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। पहली खबर यह कि केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की मोदी कैबिनेट से छुट्टी हो गई है। दूसरी खबर के मुताबिक उत्तराखंड के सांसद अजय भट्ट को केंद्र में राज्य मंत्री बनाया जा सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय से उन्हें फोन आ चुका है और उन्हें मुलाकात के लिए प्रधानमंत्री आवास में बुलाया गया। आज बुधवार शाम को 6:00 बजे मोदी कैबिनेट का विस्तार होना है। बताया जा रहा है कि इस वक्त अजय भट्ट प्रधानमंत्री आवास में मौजूद हैं। उनके अलावा भी कई संभावित दावेदार भी पीएम आवास पर मौजूद हैं।
अजय भट्ट उधमसिंहनगर नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद हैं। गौरतलब है कि इस वक्त कई प्रमुख मंत्रालय मंत्री विहीन हैं। दूसरी ओर 2022 में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं और इस कैबिनेट विस्तार के जरिए चुनाव को लेकर भी संदेश दिया जा सकता है। चुनावी राज्यों के नेताओं को मोदी कैबिनेट में जगह मिलना तय है।
2021-07-07