Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / राजाजी टाइगर रिजर्व पर शिकारियों की वक्रदृष्टि, रेड अलर्ट जारी!

राजाजी टाइगर रिजर्व पर शिकारियों की वक्रदृष्टि, रेड अलर्ट जारी!

  • शिकारियों की घुसपैठ रोकने के लिए चप्पे-चप्पे पर की जा रही निगरानी

हरिद्वार। हर बार की तरह त्योहारी सीजन में राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन ने शिकारियों की घुसपैठ रोकने के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। पार्क की सभी रेंजों में गश्त बढ़ा दी गई है। वन्यजीवों का शिकार रोकने के लिए चप्पे-चप्पे निगरानी की जा रही है।
गौरतलब है कि दीपावली और दूसरे प्रमुख त्योहारों पर जंगली जानवर शिकारियों के साफ्ट टारगेट बनते हैं। त्योहारों पर अधिकारी और कर्मचारी घर-परिवार में व्यस्त हो जाते हैं। इसी का फायदा उठाकर शिकारी जंगलों में शिकार करते हैं। राजाजी नेशनल पार्क के वार्डन कोमल सिंह ने बताया कि दीपावली को लेकर अभी से रेड अलर्ट जारी हो गया है। राजाजी नेशनल पार्क सभी सात रेंजों में चौकसी बढ़ा दी गई है।
कर्मचारियों को लगातार गश्त करने और संवेदनशील इलाकों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। वॉच टावरों से नजर रखी जा रही है। शिकारियों की घुसपैठ रोकने के लिए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर दिया है। खत्तों में रहने वाले परिवारों को भी सतर्क रहने और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि और संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में सूचित करने को कहा गया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply