Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / ब्रेकिंग न्यूजः पार्षद धामी की गोली मारकर हत्या

ब्रेकिंग न्यूजः पार्षद धामी की गोली मारकर हत्या

रुद्रपुर। रुद्रपुर में भाजपा पार्षद को घर के बाहर बुलाकर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिजन और आसपास के लोग अस्पताल ले गए। लेकिन जांच के बाद डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि एक कार में आए बदमाशों ने पार्षद को घर के बाहर बुलाया। जब तक वह कुछ समझ पाते बदमाशों ने पार्षद पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के भदईपुरा से पार्षद प्रकाश सिंह धामी को आज सुबह कार सवार बदमाशों ने घर से बाहर बुलाकर गोली चला दी। जिसमें पार्षद प्रकाश सिंह धामी के सिर, गले और सीने पर गोली लगी। पार्षद धामी ने जाने बचाने के लिए भागने का प्रयास भी किया लेकिन बदमाशों ने पीछा कर गोलियों से छलनी कर दिया। परिजन उपचार के लिए पार्षद प्रकाश सिंह धामी को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply