Tuesday , March 17 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हरिद्वार: पत्थरों से कुचलकर साधु की हत्या से हड़कंप

हरिद्वार: पत्थरों से कुचलकर साधु की हत्या से हड़कंप

हरिद्वार। तीर्थनगरी में आज गुरुवार की सुबह सामने आए साधु की दर्दनाक हत्या के मामले से हड़कंप मच गया है। यह मामला भूपतवाला में सामने आया है। जहां सप्त सरोवर मार्ग पर त्रिदंड़ी सेवा आश्रम के पास एक साधु का पत्थरों से कुचला शव मिला है।
पुलिस के अनुसार शव को पत्थरों से बुरी तरह कुचला हुआ है और घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। आज गुरुवार को स्थानीय लोगों ने फक्कड़ साधु का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और जांच में लग गई है। फिलहाल साधु की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं इस लोमहर्षक घटना से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply