बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाला: 120 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
team HNI
July 13, 2021
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य
118 Views
- एसआईटी पूरे प्रकरण में 83 मुकदमे दर्ज कर चुकी है
देहरादून। बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में एसआईटी ने अब तक 120 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर ली है। एसआईटी ने पूरे प्रकरण में 83 मुकदमे दर्ज किए हैं। 2018 से मामले की जांच करते हुए एसआईटी ने 51 मुकदमे हरिद्वार और 32 देहरादून में दर्ज किए थे। अब तक 53 आरोपी गिरफ्तार किया गया है। एसआईटी के मुताबिक इनमें 135 शिक्षण संस्थान और उनके मालिक आरोपी हैं। कुल 83 मुकदमों में से 77 में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। दस्तवेजों को सत्यापित करने वाले 25 अधिकारियों के खिलाफ विभिन्न कोर्ट में चार्जशीट जल्द दाखिल की जा सकती है। एसआईटी के अधिकारियों के मुताबिक उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, हरियाणा आदि राज्यों के 22 से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ 38 हरिद्वार और 25 मुकदमे देहरादून में दर्ज हैं। इनमें 25 अधिकारी ऐसे हैं जिनके खिलाफ विवेचना अंतिम दौर में है। जल्द ही इनके खिलाफ भी देहरादून और हरिद्वार की कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। विवेचना के मामले में अब केवल पांच मुकदमे ही लंबित चल रहे हैं।
2021-07-13