Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: घर में हुआ शॉर्ट सर्किट, दादी-पोते की मौत, तीन बुरी तरह झुलसे
फाइल फोटो...

उत्तराखंड: घर में हुआ शॉर्ट सर्किट, दादी-पोते की मौत, तीन बुरी तरह झुलसे

चमोली। थराली के गांव पातला (ताल) में एक घर में शॉर्ट सर्किट हो गया। जिसमें दादी और पोते की मौके पर ही मौत हो गई। साथ सोए हुए अन्य तीन लोग झुलस गए।

थराली की तहसीलदार अक्षय पंकज ने बताया कि मिली सूचना के आधार पर घर के अंदर पांच लोग सोए थे। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट लगने से घर के अंदर आग लग गई, जिसमें दादी और पोते की मौत हो गई। वहीं साथ सोए हुए अन्य तीन लोग झुलस गए। झुलसे हुए तीनों लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जहां उनका इलाज चल रहा है। पटवारी सहित राजस्व विभाग की मौके पर मौजूद है और घटना का जायजा लिया जा रहा है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …