Saturday , June 28 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / मसूरी और धनोल्टी में आज फिर हुई बर्फबारी

मसूरी और धनोल्टी में आज फिर हुई बर्फबारी

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी और धनोल्टी में रविवार के बाद सोमवार को फिर से बर्फबारी हुई है। आज सोमवार तड़के मसूरी के लालटिब्बा में बर्फबारी हुई है। शहर में भी हल्की बर्फ पड़ी, लेकिन वह रुकी नहीं। बर्फबारी की सूचना के बाद पर्यटकों ने जमकर मस्ती की।

इस दौरान लालटिब्बा और बुरांशखंडा में पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी रहा। पर्यटक बर्फ के साथ मस्ती करते नजर आए। साथ ही कई लोग बर्फ से ढकी पहाड़ियों की खूबसूरती कैमरे में कैद करते नजर आए। पर्यटकों के पहुंचने से स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिले नजर आए।

यहां जाम की स्थिति बनी रही। धनोल्टी और बुरांशखंडा में बर्फ देखने के लिए बड़ी संख्या में दिल्ली, हरियाणा सहित एनसीआर क्षेत्र से पर्यटक मसूरी पहुंच रहे हैं। इससे शहर में जाम की स्थित बन रही है। पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालने के लिए बाटाघाट पर बैरिकेडिंग लगाई है।

मसूरी के मलिंगगार चौक, जेपी बैंड, वुडस्टॉक स्कूल के निकट जाम की स्थिति बन रही है। बाटाघाट में कई बार पुलिस जवानों से पर्यटकों की नोकझोंक भी हो रही है। जिस पर शहर कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि बड़ी संख्या में पर्यटकों को सिर्फ व्यवस्था के तहत रोका गया। धीरे-धीरे कम संख्या में वाहनों को आगे भेजा गया। 

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply