Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / धामी सरकार के अहम फैसलों से जुड़ी पुस्तक व पत्रिका का विमोचन

धामी सरकार के अहम फैसलों से जुड़ी पुस्तक व पत्रिका का विमोचन

देहरादून/हरिद्वार। आज शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के एक स्थानीय होटल में उत्तराखंड के विकास पर आधारित पुस्तक ‘उत्तराखंड विकास के स्वर्णिम पथ पर’ एवं ‘युवा प्रदेश युवा नेतृत्व विकल्प रहित संकल्प’ पत्रिका का विमोचन किया।

उत्तराखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों एवं केन्द्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में हो रहे कार्यों की जानकारी ‘उत्तराखंड विकास के स्वर्णिम पथ पर’ पत्रिका में दी गई है। ‘युवा प्रदेश युवा नेतृत्व विकल्प रहित संकल्प’ पत्रिका में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कैबिनेट में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों, कोविड 19 में प्रभावितों को राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे राहत पैकेज, मुख्यमंत्री द्वारा जनहित में की गई घोषणाओं एवं राज्य के विकास के लिए रोडमैप की जानकारी दी गई है। इस अवसर पर प्रदेश के सभी कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक उपस्थित थे।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply