Friday , March 6 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : मेडिकल कॉलेजों में टेक्नीशियन पदों पर बंपर भर्ती की उल्टी गिनती शुरू

उत्तराखंड : मेडिकल कॉलेजों में टेक्नीशियन पदों पर बंपर भर्ती की उल्टी गिनती शुरू

देहरादून। प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत राजकीय मेडिकल कालेजों में टेक्नीशियन पदों पर बंपर भर्ती की जाएगी। इसके लिए उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने 306 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए सोमवार यानी 16 अगस्त से आनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। 
अपर सचिव एवं सचिव चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड गरिमा रौंकली ने टेक्नीशियन संवर्ग के समूह ग श्रेणी के 306 खाली पदों पर सीधी भर्ती की विज्ञप्ति जारी की है। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से प्रदेेश के राजकीय मेडिकल कालेजों में टेक्नीशियनों की कमी दूर होगी। इन पदों के लिए 16 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चयन बोर्ड ने आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की है। खाली पदों में लैब टेक्नीशियन, ओटी, सीएसएसडी, रेडियोथेरेपी, ईसीजी, ऑडियोमेट्री, डेंटल, फिजियोथेरेपिस्ट, ऑक्यूपेशनल, रिफ्रेक्शनिष्ट, रेडियोग्राफिक्स के पद शामिल हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply