आज अक्षय तृतीया के दिन यमुनोत्री धाम के खुले कपाट
team HNI
May 3, 2022
उत्तरकाशी, उत्तराखण्ड, चर्चा में, राज्य
122 Views
उत्तरकाशी/बड़कोट। मां यमुना की डोली मंगलवार आज सुबह 8:15 बजे यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हो गई। स्थानीय पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ मां की डोली को उनके भाई शनिदेव समेश्वर देवता की डोली भी विदा करने निकली।
यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, अजबीन पंवार, पुलिस प्रशासन के साथ ही यमुना के मायके वाले इस दौरान मौजूद रहे। डोली के पहुंचते ही आज दोपहर 12:15 बजे मंदिर के कपाट खोल दिये गये।
CHAR DHAM YAMUNOTRI DHAM 2022-05-03